National : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 21वें दिन पहुंची नीलाम्बुर
नीलाम्बुर (केरल) 28 सितम्बर : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 21वें दिन बुधवार को केरल के नीलाम्बुर पहुंची।
यात्रा सुबह पंडिक्कड से आरंभ हुई और दोपहर के भोजन के लिए 12 किलोमीटर की दूरी तय कर वंडूर पहुंची। वंडूर के मशहूर केटी आडोटोरियम में यात्रियों ने दोपहर का भोजन किया।
शाम की पाली में यात्रियों ने करीब साढे नौ किलोमीटर की दूरी तय की और विश्राम के लिए यहां पहुंचे और यहां अमाल कालेज में यात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने नीलाम्बुर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां उत्तर प्रदेश और बिहारसे बड़ी संख्या में प्रवासी काम करते हैं। दुनियाभर में फैले केरल के लोगों के द्वारा यहां सालाना कम से कम एक लाख करोड़ रुपये भेजे जाते हैं। केरल से अन्य राज्यों में यहां से लगभग 30,000 करोड़ रुपये पहुंचते हैं।
अभिनव.संजय
वार्ता