National : साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को
मुबंई 05 सितम्बर : टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह मुंबई में किया जाएगा।
यह जानकारी उनके परिवार वालों ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि कल ग्यारह बजे वर्ली श्मशान गृह पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एक संक्षिप्त घोषणा में कहा गया है कि वह रोहिका के प्यारे पति, फिरोज और ज़हान के पिता, स्वर्गीय पल्लोनजी शापूरजी मिस्त्री और पात्सी मिस्त्री के बेटे, इकबाल और रोशन छागला के दामाद , लैला रुस्तम जहांगीर , आलू नोएल टाटा और शापूर मिस्त्री के भाई थे।
परिवार ने कहा कि बहुतों का दोस्त, सबका प्यारा। अच्छी तरह से जीवन जीया, कृपया कोई शोक न करें।
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए डा़ अनाहित पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले को सोमवार को वापी अस्पताल से सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में स्थानातंरित कर दिया गया है।
जांगिड़ अशोक
वार्ता