HindiNationalPolitics

National : पार्टी से ऊपर उठकर मुर्मू का समर्थन करने वाले सभी सांसदों, विधायकों को धन्यवाद: मोदी

नयी दिल्ली, 21 जुलाई: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाले सांसदों और विधायकों का धन्यवाद किया है।

श्री मोदी ने ट्विटर पर बयान में कहा,’मैं पार्टी की लाइन से ऊपर उठकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले सभी सांसदों और विधायकों का धन्यवाद करना चाहूंगा। उनकी यह रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।’

उल्लेखनीय है कि सीधे मुकाबले में श्रीमती मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराया है।

मनोहर.श्रवण

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *