Naxalites kill former deputy sarpanch : मुखबिरी के शक पर पूर्व उप सरपंच की नक्सलियों ने की हत्या
रायपुर, 27 जनवरी ।छत्तीसगढ़ के सुकमा में मछली पकड़ने गये एक युवक की नक्सलियों ने बुधवार देर शाम धारदार हथियार से हत्या कर दी। कोंटा थाना पुलिस को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी ।मारे गए युवक का नाम बटेर गांव निवासी मांडवी देवा है।तथा वह बंडा ग्राम पंचायत का पूर्व उप सरपंच था। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। पुलिस मुखबिरी के शक पर नक्सलियों ने उसकी हत्या की है। इससे पहले नक्सली उसके पिता और भाई की भी हत्या कर चुके थे।
पुलिस के अनुसार मृतक परिवार के साथ कोंटा के बेस कैंप में रहता था। वह बुधवार देर शाम अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए निकला था। नक्सलियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद वापस घर लौटते समय कथित तौर पर नक्सलियों ने उसकी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक का शव कन्हैयागुड़ा के बीच रास्ते में फेंक भाग गए।
पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पंचनामा भर परिजन को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले नक्सलियों ने माड़वी देवा के पिता और भाई को भी मुखबिर का आरोप लगा कर मौत की सजा दी थी। इस हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मांडवी देवा के साथ मछली पकड़ने गए लोगों से पूछताछ जारी है ।
(हि.स.)