राज्य में कोई उद्योगपति नहीं करना चाहता निवेश : शत्रुघ्न
रांची, 21 मार्च । भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा का नारा देकर सरकार सत्ता में आई है। लेकिन सरकार के शासन में माफियाओं का राज है। उन्होंंने कहा कि बालू और पत्थर माफिया नदियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इससे जल स्रोतों पर संकट है। राज्य में आये दिन लूट और पिफरौती की घटनाओं से कोई उद्योपति झारखंड में निवेश करना नहीं चाहता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी महत्वपूर्ण विभागों के बजट में कटौती कर एक योजना में राशि को समाहित कर दिया है। इससे राज्य का विकास कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि मंईयां योजना के लाभुकों की सूची से 30 लाख महिलाओं का नाम काट दिया। इससे वंचित महिलाएं प्रखंडों में आंदोलन कर रही हैं। गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल क्षेत्र के काम के रसिया भेजे गए व्यक्ति की मौत का मामला उठाया और सरकार से मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शव को मंगाया है। राज्य की प्लेसमेंट एजेंसियां भोले-भाले ग्रामीणों को ठग रही हैं।
धनबाद में होमगार्ड जवानों को मिले ट्रैफिक की कमान : अरूप
भाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद में जाम की समस्या है। उन्होंने कहा कि रांची की तरह ही सरकार होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक डयूटी में धनबाद में भी लगाये।
साथ ही उन्होंने धनबाद में रूकी होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग सरकार से की। उन्होंने सहारा में पैसा जमा करनेवाले लोगों के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम की तारीफ की।