HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1228, 94 नए केस

रांची, 25 जुलाई । झारखंड में कोरोना की रफ्तार में दिन पर दिन लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 1228 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 417 केस एक्टिव है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के दस जिले से कोरोना के 94 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 14, चतरा से एक, देवघर से तीन, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 12, कोडरमा से एक , लातेहार से 16, रांची से 41 , सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले है।राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,19 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 19 हजार 361 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1228 सक्रिय केस है।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *