देवघर में एक लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक
देवघर, 5 जुलाई। राजकीय श्रावणी मेले के दूसरे दिन बुधवार को चार बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। कांवरियों की कतार क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए नेहरू पार्क तक पहुंच गयी थी। श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।
कांवरियों को नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। बताया गया है कि आज लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु कांवरियों में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया है।
हिन्दुस्थान समाचार