NewsHindiJharkhand News

लातेहार में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त ,दो की मौत

लातेहार, 2 जून । बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में चतरा -रांची मुख्य मार्ग पर ओवर ब्रिज के निकट शुक्रवार को यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई ,जबकि कई यात्री घायल हो गए। मृतकों में रांची सोस निवासी बस का कर्मचारी मो. इनायतुल्लाह (33) तथा बालूमाथ निवासी यात्री प्रतिमा देवी (30) शामिल है। एक अन्य यात्री रविंद्र कुमार को भी गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार मोना नामक यात्री बस चतरा से यात्रियों को लेकर रांची जा रही थी। इसी दौरान बालूमाथ ओवर ब्रिज पर अचानक बस की पत्ती टूट गई। इससे बस असंतुलित होकर ओवर ब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक चक्का डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। इस घटना में बस का कर्मचारी मो. इनायतुल्लाह , प्रतिमा देवी , रविंद्र कुमार समेत अन्य यात्रियों को को चोट आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मो. इनायतुल्लाह और प्रतिमा देवी की मौत हो गई।

हिंदुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *