HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

रांची। राज्य में गर्मी और उमस से लोग का हाल बेहाल हैं। पलामू में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधनी रांची में भी तापमान 35 डिग्री के पार पहुच गया है।

मौसम विभाग ने 10 जून के बाद राज्य के अलग- अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग के अनुसार 10 से 13 जून तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

वहीं 14 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला जिले के कुचाई में 28.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 39.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। गर्मी और उमस से लोग व्याकुल रहे।

रांची में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, जमशेदपुर में 37.8, डालटेनगंज में 40.1, बोकारो में 37.5 और चाईबासा में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *