प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा आज पूर्वी चंपारण में करेगी प्रवेश
मोतिहारी,18नवंबर । बीते दो अक्टूबर से निकली चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा 48 दिनों में पश्चिम चंपारण जिले की 550 किमी व 320 से अधिक गांवों की यात्रा पूरी करने के बाद के बाद शुक्रवार की शाम मझौलिया से पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र की उत्तरी नोनेया पंचायत में प्रवेश करेगी।जहां रात्रि विश्राम के बाद आगे की यात्रा प्रारंभ होगी।
जन सुराज द्धारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जन सुराज अब तक बिहार के सत्ता में बैठे लोगो अदूरर्शिता और अव्यवस्था के कारण बिहार में गरीबी और अशिक्षा,भय भूख,बेरोजगारी और पलायन मौजूद है।क्योकी बिहार में विगत चार दशक में कोई सशक्त राजनीतिक विकल्प नही बन पाया।
बिहार की जनता अगर जनसुराज का साथ दिया तो आने वाले कुछ दिनों में बिहार देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। पश्चिम चंपारण में जनसुराज पदयात्रा के दौरान 40 लाख की आबादी में मात्र पांच हजार लोगों को अच्छी तरह से जांच पड़ताल करके जन सुराज का संस्थापक सदस्य मनोनीत किया गया है।इसी प्रकार पूर्वी चंपारण में भी पदयात्रा के दौरान गांव गांव से अच्छे लोगो का चयन किया जायेगा।
(हि.स.)