देवघर से रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नए हाई कोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन
Insight Online News
रांची। देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट (बिरसा मुंडा हवाई अड्डा) पहुंच गई है। यहां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। बता दें, आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा शुरू हो गया है। रांची में आज वे नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करने वाली है.
बता दें, रांची पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया था. एयरपोर्ट से वे डायरेक्ट बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ से पूजा की. दौरान उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद रहे।