NewsHindiJharkhand NewsPolitics

प्रधानमंत्री मोदी देश से गरीबी हटाने के लिए कटिबद्ध : तरुण चुग

भाजपा के रहते संविधान और आरक्षण पर खरोंच नहीं आएगी : लाल सिंह आर्या

रांची, 15 अक्टूबर । गरीबी को नजदीक से देखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की सत्ता को संभाला है, गरीबों के उत्थान के लिए ही काम कर रहे हैं। मोदी देश से गरीबी हटाने के लिए कटिबद्ध हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कही।

चुग मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश के प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दे दिया गया है और तीन करोड़ नए पक्का मकान देने की योजना है जबकि 11 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं और तकरीबन 11 करोड़ घरों में रसोई गैस सिलेंडर भी पहुंचाया गया। इतना ही नहीं 14 करोड़ घरों में नल से पीने का पानी भी पहुंचाया गया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि जब तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है तब तक आरक्षण को खरोंच भी आने नहीं दी जाएगी। संविधान और आरक्षण को खत्म करने की कल्पना भी भाजपा के रहते नहीं की जा सकती है। उन्होंने कांग्रेस की नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा दशकों से चला आ रहा है। साथ ही कहा कि झारखंड विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत से साथ सरकार बनायेगी। झारखंड के 41 अनुसूचित जाति बहुल सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भोला सिंह ने कहा कि इस विधानसभा में चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव में घूम-घूम कर पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने और वोट में तब्दील करना सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बनी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी हम सभी की है और एससी मोर्चा इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहा है।

झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास में कहा कि विधानसभा चुनाव में मोर्चा की जिम्मेदारी ओर दायित्व काफी बढ़ जाता है। प्रदेश के सभी 41 अनुसूचित जाति बहुल सीटों पर जीत दर्ज करना सबसे प्रमुख उद्देश्य में से एक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में टोली बनाकर और पार्टी के दिशा-निर्देश के आधार पर काम करेंगे तो सफलता जरूर कदम चूमेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अणिमा सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *