बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आरएसएस के सभी शाखाओं पर होंगे कार्यक्रम
रांची, 24 मार्च । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) झारखंड के प्रान्त कार्यवाह संजय कुमार ने बताया कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आरएसएस के सभी शाखाओं पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वह उक्त बातें कांके रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कही।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक आयोजित करता है। यह संघ की सर्वोच्च बड़ी बैठक होती है। इस बैठक में प्रत्येक प्रांत से चयनित प्रतिनिधि, विविध संगठन के अखिल भारतीय अधिकारी भाग लेते हैं। इस बैठक में झारखंड के 33 कार्यकर्ता गये थे।
उन्होंने कहा कि झारखंड प्रांत का भी इस प्रतिनिधि सभा में वृत्त रखा गया, जिसमें 879 स्थानों में कुल शाखा, मिलन एवं संघ मंडली सहित 1411 हैं। इस वर्ष संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) 24 मई 2025 से 09 जून 2025 प्रातः तक सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली, हजारीबाग में सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि झारखंड प्रांत में 24 जिलों में संघ का काम चल रहा है। 258 खंड है। 142 में शाखा है। 89 नगर है। 1264 मंडल है, वहां 55 प्रतिशत काम है। 847 बस्ती में 70 प्रतिशत काम है। प्रेस वार्ता में प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा बैठक में एक प्रस्ताव एवं एक संकल्प पारित किया गया। पहला बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता खड़े रहने का आह्वान किया गया। साथ ही संघ शताब्दी के उपलक्ष्य में संकल्प (विश्व शांति और सामूहिक समृद्धि के लिए समर्थ और संगठित हिंदू समाज का निर्माण पारित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह का वक्तव्य भारत की महान महिला स्वतंत्रता सेनानी महारानी अबक्का के जन्म की 500वीं वर्षगांठ पर किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर आगामी एक वर्ष की योजना बनाई गई है। इनमें शताब्दी वर्ष के प्रारंभ विजयादशमी—2025 पर मंडल, बस्ती खंड, नगर एवं जिला स्तर पर पूर्ण गणवेश में संचलन,घर-घर संपर्क, हिन्दू सम्मेलन, प्रबुद्ध जन गोष्टी, सामाजिक सद्भाव को लेकर बैठकें होंगी। इसके अलावा 25 सितम्बर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक की अवधी में एक सप्ताह अधिकतम स्थानों में सभी आयु के स्वयंसेवकों की शाखा लगाना तथा युवाओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से पंच परिवर्तन (स्वदेशी, कुटुबप्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य) पर चर्चा होगी।
प्रांत कार्यवाह ने बताया कि प्रतिनिधि सभा में कार्य विस्तार पर व्यापक चर्चा हुई। वर्तमान में देशभर में कुल 51710 स्थान में 83129 शाखा, 32147 मिलन एवं 12091 संघ मंडली है। जो गत वर्ष की अपेक्षा शाखा, मिलन एवं मंडली में काफी वृद्धि हुई है। प्रतिनिधि सभा में संघ के 6 गतिविधियां गौ सेवा, कुटुंब प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं ग्राम विकास पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही आगामी शताब्दी वर्ष की योजना बनाई गई। प्रतिनिधि सभा में विविध संगठनों ने भी अपना प्रतिवेदन रखा। आगामी शताब्दी वर्ष की योजना बनाई गई।