पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की पदोन्नति
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को ट्वीट कर न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति विकास बहल, न्यायमूर्ति विकास सुरी, न्यायमूर्ति संदीप मुदगिल, न्यायमूर्ति विनोद शर्मा भारद्वाज, न्यायमूर्ति पंकज जैन और न्यायमूर्ति जसजीत सिंह बेदी को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है।
बीरेंद्र, यामिनी
वार्ता