रांची जिला बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
Insight Online News
रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति 24 मई को हाई कोर्ट के भवन का उद्घाटन करेंगी। इसी दौरान राष्ट्रपति से रांची व्यवहार न्यायालय के 40 कोर्ट और अन्य कोर्ट का अवलोकन कराने की मांग की गई है। इससे हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारी और व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी को गौरव महसूस होगा। इसके लिए एसोसिएशन मुख्य न्यायाधीश और रजिस्ट्रार जनरल का सदा आभारी बना रहेगा।