रांची : आर्म्स एक्ट के आरोपितों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
रांची। रांची जिले में आर्म्स एक्ट के आरोपितों के ठिकाने पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी की है। एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर राजधानी रांची के सभी थाना क्षेत्रों में देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार आर्म्स एक्ट मामले के वैसे आरोपित जो वर्तमान में जेल से बाहर हैं या फिर जेल में हैं, उनके ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई आर्म्स एक्ट के आरोपित को पकड़कर पुलिस थाना लेकर आई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आर्म्स एक्ट के आरोपित की वर्तमान में क्या गतिविधियां हैं, क्या जमानत पर है या फरार है। इसके अलावा उसका किस आपराधिक गिरोह से संबंध है, इन सभी मामलों का सत्यापन कराया जा रहा है।