रांची : ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली महिला पकड़ी, जांच में जुटी पुलिस
Insight Online News
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली चौक स्थित यूएनआई हाइट्स बिल्डिंग के समीप से ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली एक महिला को पुलिस ने पकड़ा है। महिला का नाम अस्मिना परवीन है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को अस्मिना परवीन के बारे में स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि वह ब्राउन शुगर का कारोबार करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महिला की वजह से कई युवक नशे के आदी हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि स्थानीय महिला समिति ने दो लड़कों को एक हजार रुपये देकर महिला के पास ब्राउन शुगर खरीदने के लिए भेजा। दोनों युवक अस्मिना परवीन के पास ब्राउन शुगर खरीदने के लिए गये। जैसे ही अस्मिना ने पैसे लेकर उन्हें ब्राउन शुगर दिया, महिला समिति के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला समिति की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को पकड़ा गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।