HindiJharkhand NewsNewsPolitics

संत रविदास ने इंसानियत के जरिए देश को आगे बढ़ाया  : संजय सेठ

रांची, 16 फरवरी । भारत महर्षि और संतों का देश रहा है और यह हमारा सौभाग्य है कि संत शिरोमणि रविदास की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अग्रसर हैं।

संत शिरोमणि रविदास महाराज ने जात पात, छुआछूत, ऊंच नीच को भुलाकर इंसानियत के साथ समाज और देश को आगे बढ़ाया। उक्त बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संत रविदास की 648 वीं जयंती के मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास की प्रेरणा से समाज के अंतिम व्यक्ति जिन्हें भाजपा प्रथम व्यक्ति मानती है उन तक विकास कार्य पहुंच रही है।

वहीं अंग्रेज और मुगल और कुछ राजनीतिक दलों ने समाज को बांट कर देश को विखंडित करने का काम किया। लेकिन भाजपा हमेशा से सभी को एकजुट कर देश को विकास की गति पर आगे बढ़ने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा परिवार अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए मोर्चा के इस कार्यक्रम को आयोजित किया है। यह कार्यक्रम समाजिक जीवन को प्रभावित करने का काम करेगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह देश सनातन संस्कृति का है। इस वर्ष महाकुंभ में पूरी दुनिया को चकित कर दिया है। हमारी संस्कृति हमारा धर्म हमें कभी भी जात-पात और ऊंच नीच में विश्वास नहीं करता।

कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने भी विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के मुखपत्र अंत्योदय संकल्प का पुनर्विमोचन किया गया।

इस मौके पर विमल बैठा समेत दर्जनों कार्यकर्ता पुनः पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर शिवधारी राम,रंजन पासवान,प्रभात भुईया, कमलेश राम,विमल बैठा,जोगेंद्र लाल, ख़ुदा राम,सूरज दास,राजीव राज लाल समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *