सिलीगुड़ी : दो क्विंटल 23 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार

Insight Online News

सिलीगुड़ी। एनजेपी थाने की पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक 12 पहिया ट्रक से दो क्विंटल 23 किलो गांजा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम नीतीश कुमार और मो. सलाम है। दोनों बिहार के बेगूसराय के रहने वाले है। जब्त गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 35 लाख रुपये है।

एनजेपी थाने की पुलिस के अनुसार, आज तड़के सुबह गुप्त सुचना पर फूलबाड़ी के जियागंज इलाके में अभियान के दौरान एक 12 पहिया ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की बारीकी से जांच की गई तो गुप्त कक्ष से दो क्विंटल 23 किलो गांजे के पैकेट बरामद हुए जिसके बाद ट्रक के चालक और सहचालक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों से पुलिस को पता चला कि गांजे को तस्करी कर त्रिपुरा के अगरतला से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *