HindiJharkhand NewsNewsPolitics

ओमान में फंसे झारखंड के छह प्रवासी मजदूरों ने वतन वापसी की लगाई गुहार

रांची, 29 जुलाई । गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के छह प्रवासी मजदूर मुस्लिम देश ओमान में एक प्राइवेट कंपनी में पिछले कुछ महीनों से बंधक बने हुए हैं। इन मजदूरों के परिजनों ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अब राज्य व केंद्र सरकार से उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई है। प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने भी राज्य सरकार से अपील की है कि ओमान देश की राजधानी मस्कट में एक प्राइवेट कंपनी में फंसे इन मजदूरों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था राज्य सरकार करे।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह के बगोदर के महूरी गांव निवासी किशोर महतो, बोकारो के पेक निवासी युगल महतो और हजारीबाग के नेरकी गांव के संजय महतो के अलावा अलग अलग गांव के दिनेश महतो, अर्जुन महतो शामिल हैं। छह मजदूर जिस निजी कंपनी में नजरबंद है। उस कंपनी में सारे मजदूर पिछले साल दिसंबर में मोबाइल टावर लगाने गए थे। इसके बाद से इन ही मजदूरों को कंपनी ने बंधुआ मजदूर बनाते हुए इनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। मजदूरों को पांच माह से वेतन भी नही दिया गया है। इन मजदूरों ने कंपनी में कार्यरत दूसरे कर्मियों के मोबाइल से एक वीडियो भेजकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और भारत वापसी की गुहार भारत सरकार और राज्य सरकार से लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *