HindiNationalNews

राष्ट्रपति के अपमान के लिए देश से माफी मांगें सोनिया गांधी: सीतारमण

नयी दिल्ली 28 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’कहने का मामला उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

श्रीमती सीतारमण ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि लोकसभा के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने श्रीमती मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी ’ने कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर श्रीमती मुर्मू का अपमान किया है। श्रीमती मुर्मू आदिवासी, वंचित और दलित समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह राज्य में मंत्री, राज्यपाल और सांसद रही हैं। यह उनका जानबूझकर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति पद और देश का अपमान है।
श्रीमती सीतारमण ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश और राष्ट्रपति से क्षमा याचना करनी चाहिए।

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *