HindiJharkhand NewsNewsPolitics

अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लेकर पहुंची रांची

रांची, 03 सितंबर ।अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रांची लाकर फील्ड वेरिफिकेशन किया है। चारों पर आरोप है कि वे लोग झारखंड में अलकायदा का मॉड्यूल तैयार कर रहे थे।

मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने इनामुल अंसारी,

शाहबाज अंसारी, मोतीउर रहमान और अल्ताफ अंसारी को लेकर रांची के चान्हो पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार आरोपित के साथ उन जगहों का फील्ड वेरिफिकेशन किया है जहां ट्रेनिंग के साथ-साथ युवाओं को आतंकी बनने के लिए उकसाया जाता था। साथ ही गिरफ्तारी वाले स्थान पर भी जांच पड़ताल की गई।

झारखंड एटीएस की मदद से पिछले महीने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने डॉक्टर इश्तियाक अहमद सहित चार को रांची से गिरफ्तार किया था। जबकि एक को हजारीबाग से गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *