श्रीलंकाई नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
नागापट्टिनम (तमिलनाडु) 07 अगस्त : श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में सोमवार को 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी मछली पकड़ने वाले नावों को जब्त कर लिया।
तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने श्रीलंका नौसेना की एक विज्ञप्ति के हवाले से यहां कहा कि तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के अक्कराईपेट्टई तटीय गांव के रहने वाले मछुआरों को तब पकड़ा गया, जब वे श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मुल्लईतिवु जिले के अलमपिल के पानी में मछली पकड़ रहे थे।
गिरफ्तार मछुआरों को जब्त किए गए ट्रॉलर, मछली पकड़ने के गियर और मछली के भंडार के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए त्रिंकोमाली में सहायक मत्स्य पालन निदेशालय को सौंप दिया गया।
श्रीलंका नौसेना ने सीमा पार मछली पकड़ने के आरोप में इस साल अब तक 93 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 14 शिकार करने वाले नावों को जब्त किए हैं।