HindiJharkhand NewsNewsPolitics

संसदीय व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र : संजय सेठ

रांची, 19 सितम्बर। रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि भारत में महिलाओं को दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में पूजा जा रहा है। अब उस भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था में महिलाएं सशक्त भागीदारी निभाएंगी। इस संसदीय व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। साथ ही देश की सभी मातृशक्ति को बधाई देता हूं।

सांसद मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले पर सांसद ने खुशी जताई है। सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता है कि उन्होंने महिलाओं की भी सशक्त भागीदारी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुनिश्चित की है। इसके तहत लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का नया अध्याय जोड़ा गया है। महिलाओं की सशक्त भागीदारी से भारतीय लोकतंत्र और भी मजबूत होगा। इससे समाज हित में बनने वाले कानून में और बेहतरी आ सकेगी। महिलाएं अपनी बातें और मुखरता से रख सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *