अंतिम व्यक्ति का विकास ही भाजपा का पैमाना : बालमुकुंद सहाय
लाेहरदगा, 10 अप्रैल। भाजपा जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुवात पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन,दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि 2014 में एनडीए के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक देश का चहुमुखी विकास हुआ है। भारत आत्मनिर्भरता के साथ विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। प्रधान मंत्री राजीव गांधी के समय में केंद्र से चला हुआ एक रुपया गरीबों तक 15 पैसे पहुंचता था आज पूरे एक रुपया उस गरीब को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। अंतिम व्यक्ति का विकास ही भाजपा का विकास का पैमाना है।उन्होंने कहा कि 11 वर्षो के शासन काल मे भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया.कार्यशाला में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमे अपना अतीत और इतिहास हमेशा याद रखना चाहिये।कुछ पार्टियों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने के कुछ ही समय बाद महंगी गाड़ी और आलीशन बंगलो के मालिक बन जाते है उसे देख कर हमें विचलित नही होना है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता लाभ हानि के आधार पर पार्टी से जुड़ते है वह कभी समाज और देश का भला नही कर सकते और जो पार्टी के सिद्धांतों के आधार पर जुड़ते है। वही पार्टी और देश के लिये कुछ कर गुजरते है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से जिम्मेवारी पूर्वक पार्टी एवम समाज हित मे काम करने की बात कही।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने भाजपा के इतिहास ,उपलब्धि एवम स्थापना की जानकारी देते हुए कहा कि देश आजादी के बाद प्रधानमंत्री नेहरू गांधी वाली कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण ,बहुसंख्यक की उपेक्षा और राष्ट्र विरोधी नीतियों के कारण भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। इसके बाद 1977 में प्रधान मंत्री इंदिरा के आपातकाल और तानाशाही रवैये के कारण जनता पार्टी फिर भाजपा की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि दो लोक सभा सीट से जीत प्रारम्भ करने वाली भारतीय जनता पार्टी की आज 20 राज्यों सहित केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार है। पार्टी संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। कार्यशाला में कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।