HindiJharkhand NewsNewsPolitics

विकसित कृषि संकल्प अभियान को लोगों तक पहुंचाए मोर्चा : बाबूलाल

रांची, 16 जून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, हरमू रोड रांची में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की एक अहम संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान मोर्चा विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुचाएं । केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रगतिशील किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं बाजार से जुड़ने के नए विकल्पों की जानकारी दी जा रही है।

मरांडी ने कहा कि विकसित भारत” केवल आर्थिक विकास का एजेंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय के सपनों और अधिकारों का प्रतिबिंब है। विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशियाली, समृद्धि और समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि यह संकल्प है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में हो। आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने ऐसा भारत रखने का सपना देखा है जहां कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीक सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हो, और देश का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में अवसरों से सशक्त हो।

पांच प्रण और 11 संकल्प को धरातल पर उतारे मोर्चा : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के लिए प्रस्तुत पांच प्रण विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति,अपनी विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्यों का पालन एवं देश को प्रगति की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 संकल्प जैसे कर्तव्य पालन, समावेशी विकास, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, कानून के शासन का सम्मान, महिला नेतृत्व में विकास, वंशवादी राजनीति का अंत, आरक्षण की सुरक्षा सहित भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि झारखंड में भाजपा किसान मोर्चा ने घोषणा की किसानों की समस्याओं को लेकर 24 जून को प्रदेश के सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी थे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा ने किया।

इस संगठनात्मक बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजय भारती, रीता प्रसाद, विक्रांत उपाध्याय, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, अरविंद सिंह खुराना, राजेश कुशवाहा, विनोद ठाकुर, सुरेंद्रनाथ, अवधेश दुबे सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *