NewsHindiJharkhand NewsPolitics

झारखंड में वज्रपात का अलर्ट जारी

रांची, 30 मई । झारखंड में बदले मौसम के मिजाज की वजह से कई जिलों में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ। बीते सप्ताह वज्रपात से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को भी दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहा।

विभाग ने मौसम के बदलते रुख को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। विभाग ने कहा कि लोग इस मौसम को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में शरण ले। कोई भी पेड़ के नीचे या खंभे के पास ना रहे। किसानों से खास अपील की गई है कि वे खेतों में ना जाएं, जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश के आसार हैं। रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में बारिश होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। कुछ स्थानों पर 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 31 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। एक जून और दो जून को आसमान साफ रहेगा। इसके साथ तीन और चार जून को तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *