HindiJharkhand NewsNewsPolitics

होली पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

-एसएसपी लगातार ले रहे हैं शहर का जायजा

रांची, 14 मार्च । राजधानी रांची में शुक्रवार को कुछ लोग होली खेल रहे हैं। जबकि कुछ लोग शनिवार को भी होली मनाएंगे। दो दिन होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। सभी चौक-चौराहाें पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहे इसके लिए डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा लगातार शहर के अलग-अलग जगहाें पर घूम-घूम कर तैनात सुरक्षा बलों को निर्देश दे रहे हैं। साथ ही एसएसपी क्यूआरटी के साथ खुद सड़कों पर निकल कर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

एसएसपी ने आज बताया कि हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली भाईचारे का पर्व है। वहीं रमजान का महीना चल रहा है। सभी लोग मिलजुल कर दोनों पर्व मना रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि रांची में दो दिनों 14 और 15 मार्च को होली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए लगातार दो दिनों तक राजधानी रांची में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 14 से 15 मार्च तक पुलिस सड़कों पर होली को लेकर अलर्ट है।

एसएसपी ने बताया कि होली को लेकर रांची जिला बल के अलावा रैफ और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है। उन्हाेंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का विशेष फोकस है। एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वह किसी भी हाल में किसी भी विवादित या आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल ना करें, यह कानूनी रूप से गलत है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी में दिखा सौहार्द और भाईचारा

राजधानी रांची में आपसी सौहार्द और भाईचारा का नजारा देखने को मिला। नमाज के बाद हिंदू भाइयों के साथ मुसलमानों ने होली खेली। इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और कोतवाली डीएसपी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *