उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के 34 सब-इंस्पेक्टर और 17 असिस्टेंट इंस्पेक्टर के तबादले
रांची, 20 जुलाई । राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने रेवेन्यू में लगातार कमी और एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की मिल रही शिकायत के बाद गुरुवार को 51 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पदस्थापित थे। आमलोगों से लगातार शिकायत मिलने के बाद विभाग ने रिव्यू किया। इसमें कई बातें सामने आयीं। इसके बाद विभाग ने 34 अवर निरीक्षक उत्पाद व 17 सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद का ट्रांसफर कर दिया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रांची जिले के पांच अवर निरीक्षक का स्थानांतरण हुआ है। इसमें अमित कुमार गुप्ता को साहिबगंज, अभिषेक आनंद को लोहरदगा, निलेश कुमार सिन्हा को गोड्डा, पंकज कुमार को पश्चिमी सिंहभूम और दिलीप कुमार शर्मा को सिमडेगा भेजा गया है। सहायक अवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय को चतरा भेजा गया है। अपने नोटिफकेशन में विभाग ने इस ट्रांसफर को राजस्वहित और प्रशासनिक हित में निर्णय लिया गया, बताया है।
इनका हुआ ट्रांसफर
अमित कुमार गुप्ता साहिबगंज, अभिषेक आनंद लोहरदगा, निलेश कुमार सिन्हा गोड्डा, पंकज कुमार, पश्चिमी सिंहभूम, दिलीप कुमार शर्मा सिमडेगा, प्रदीप कुमार करमाली हजारीबाग, सुभाष बेसरा कोडरमा, झमन कुजूर धनबाद, संदीप कुमार नाग धनबाद,अतिरिक्त प्रभार मेसर्स अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड, निरसा, निरज कुमार हजारीबाग, कृष्णा कुमार प्रजापति बोकारो, निर्भय कुमार सिन्हा रांची, सुप्रभात दत्ता पूर्वी सिंहभूम, अभिषेक कुमार रांची, कुलदीप कुमार धनबाद, प्रकाश मिश्र रांची, राजीव नयन खूंटी, निर्मल मरांडी गढ़वा, मोहम्मद गुफरान बोकारो, ओम प्रकाश पूर्वी सिंहभूम, सन्नी विवेक तिर्की पाकुड़,दीपिका कुमारी बोकारो, भुवनेश्वर नायक हजारीबाग, कुमार राहुल दुमका मणिकांत कुमार रांची, श्वेता कुमारी धनबाद, त्रिपुरारी कुमार सरायकेला-खरसांवा, सुमितेश कुमार हजारीबाग, विक्रम कुमार साह जामताड़ा,मनोज कुमार देवघर, मनोज कुमार देवघर, कुमार सत्येंद्र पूर्वी सिंहभूम, कांगरेस कुमार रामगढ़, रूपेश कुमार रांची, सोनू साहू लातेहार, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद, आशीष कुमार पांडेय चतरा, मिथिलेश कुमार देवघर, कुमार महेंद्र देवगम गिरिडीह, अमित कुमार सिंह हजारीबाग ,अमित मड़की रामगढ़, जितेंद्र कुमार पूर्वी सिंहभूम, अनुप प्रकाश पलामू, लखन मुंडारी धनबाद, अमित किशोर प्रसाद पश्चिमी सिंहभूम, शिव सागर महतो कोडरमा, किशोर कुमार देवघर, मंजूर आलम अंसारी गुमला, रामदेव पासवान पूर्वी सिंहभूम, प्रेम रंजन कुमार दुमका, वर्षा सिन्हा रांची अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय, स्नेहाशीष कुमार सेन रांची, अतिरिक्त प्रभार प्रयोगशाला सहायक, विकास कुमार निराला गढ़वा।