HindiNationalNewsPolitics

त्याग व समर्पण का प्रतीक तिरंगा हर घर लहराएगाः नड्डा

नई दिल्ली, 22 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशवासियों काे राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि वीरों की भूमि के त्याग व समर्पण का प्रतीक हमारा तिरंगा अब हर घर लहराएगा।

नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन 1947 में भारतीय संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकृत किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमें शांति, समृद्धि, त्याग एवं राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“वीरों की भूमि के त्याग व समर्पण का प्रतीक हमारा तिरंगा अब हर घर लहराएगा। आजादी का अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बन संकल्प लें कि हम अपने घर में तिरंगा लगाएंगे।”

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *