HindiJharkhand NewsNewsPolitics

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में देश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ : संजय सेठ

-रांची को भी मोदी सरकार ने अनेक उपलब्धियां दीं

रांची, 15 जून । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में देश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। गरीब, किसान, महिला, नौजवान, विद्यार्थी सहित संपूर्ण परिवार के कल्याण और उत्थान के लिए मोदी सरकार ने कार्य किया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सेठ रांची महानगर कार्यालय में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि परिवार के साथ राष्ट्र की भी उत्तरोत्तर प्रगति हो, इस दिशा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लंबी लकीर खींची गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई बड़े कार्य हुए हैं। रांची को भी मोदी सरकार ने अनेक उपलब्धियां दीं। चाहे रातू रोड का एलिवेटेड कॉरिडोर हो। चाहे रांची के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन के तहत विकास, दर्जनों रेलवे अंडरपास और ओवर ब्रिज, वंदे भारत सहित कई नई ट्रेन, पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय की सौगात, भारतमाला परियोजना, रांची बोकारो एक्सप्रेस वे ऐसे कई कार्य हुए, जिससे झारखंड के विकास को नई गति प्रदान हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड भी देश के विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कल्पना से परे झारखंड के कई गांव मुख्य सड़कों से जुड़े। कई परिवारों को बिजली मिली। नि:शुल्क इलाज मिला। मुफ्त अनाज मिला। गरीबों को पक्के छत मिले। मोदी सरकार का कार्यकाल विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला कार्यकाल है। साथ ही मोदी के 11 साल के उपलब्धियां की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सी पी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *