केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी
रांची। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
केंद्रीय ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से प्रार्थना है कि ‘गुरुजी’ शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों।