केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंचे चतरा, बैठक में लिए भाग
चतरा, 15 मई । केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह चतरा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज से स्वागत किया गया। चतरा उपायुक्त रमेश घोलप ने पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट की। केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार को समाहरणालय कक्ष में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड के तहत अब तक किए गए कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह सहित कई विभागों के पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य उपस्थित हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने समीक्षात्मक बैठक के बाद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। चतरा पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया।