Vaccination Update : कोविड टीकाकरण में 168.98 करोड़ टीके लगे
नयी दिल्ली 05 फरवरी : पिछले 24 घंटे में देशभर में 47 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 168.98. करोड से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 47 लाख 53 हजार 81 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 168 करोड़ 98 लाख 17 हजार 199 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 27 हजार 952 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 13 लाख 31 हजार 648 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.16 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 7.98 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 30 हजार 814 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ दो लाख 47 हजार 902 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.64 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख तीन हजार 856 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73 करोड़ 79 लाख 32 हजार 233 कोविड परीक्षण किए हैं।
वार्ता