झारखंड में माैसम हुआ साफ, एक दिन में पांच डिग्री बढ़ा तापमान
रांची, 24 मार्च । राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में सोमवार को मौसम साफ रहा। मौसम साफ होते ही एक ही दिन में तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को जहां रांची में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री था जो सोमवार को बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं जमशेदपुर में 30.7 की जगह 34.4, बोकारो में 31.1 की जगह 33.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री के मुकाबले सोमवार को 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं पिछले 25 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के जलडेगा में 24.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा। पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के कारण मौसम में नमी रही और सुबह और शाम में ठंड महसूस की गयी।