HindiNationalNews

पटना से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान पर मौसम का खलल, रांची में कराई गई लैंडिंग

Insight Online News

पटना। पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6ई736) की आज (बुधवार) सुबह अचानक रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इसे रांची में उतारना पड़ा।

इस विमान के यात्रियों ने क्विड कार इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता में मौसम खराब होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *