झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात का अलर्ट

Insight Online News

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले कुछ घंटों में राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुमला, लातेहार और लोहरदगा में भी अगले 2-3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश होगी। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बता दें कि गुरुवार की देर शाम भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार की देर शाम आंधी-बारिश में कई जिलों में पेड़ उखड़ने और घरों को नुकसान पहुंचने की खबर है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात हुआ जिसमें कम से कम 7 लोग हताहत हो गए। मौसम विभाग रांची का पूर्वानुमान है कि 27 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी- बारिश होगी। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। ओलावृष्टि से वाहन जैसी संपत्तियों को नुकसान ना पहुंचे, इसलिए भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *