HindiJharkhand NewsNews

धनबाद बम विस्फोट की आरोपित महिला रामगढ़ से गिरफ्तार

रामगढ़। धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए बम विस्फोट कांड की मुख्य आरोपित गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार कर ली गई है। धनबाद पुलिस और रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर शहर से गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया।

इसकी पुष्टि करते हुए धनबाद के तोपचांची थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आठ जनवरी को बाजार में एक बाइक में डेटोनेटर लगाकर धमाका किया गया था, जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे। वारदात में विस्फोट करने वाला पिंटू वर्णवाल भी घायल हो गया था। पिंटू वर्णवाल ने इस साजिश में पत्नी गुड़िया देवी को भी पहले से शामिल कर रखा था।

पिंटू वर्णवाल के घर से मिला था विस्फोटकों का जखीरा

नक्सल प्रभावित तोपचांची थाना क्षेत्र में बम धमाके की छानबीन के दौरान पुलिस जब पिंटू वर्णवाल के घर पहुंची तो वहां विस्फोटकों का जखीरा मिला था। घर से भारी मात्रा में विस्फोटक (जिलेटीन) बरामद किया गया। दो बोरों में 264 पीस जिलेटिन भरकर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *