HindiJharkhand NewsNews

झारखंड के गिरिडीह में पत्थर खदान में हादसा, मजदूर की मौत

Insight Online News

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के परोडीह गांव में बुधवार को पत्थर खदान में पोकलेन मशीन में आग लगने एवं पोकलेन में दबने से सिकंदर पंडित ( 30 ) की मौत हो गई। मृतक सिकंदर पंडित कोडरमा के पूर्णाडीह का रहने वाला था। इस हादसे में पोकलेन पूरी तरह से जल गई । सिकंदर पारोडीह के पत्थर खदान में काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पहुंच कर पत्थर खदान का हाल देखा। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पारोदीह पत्थर खदान पहुंचे। घटना के बाद खदान के लीज धारक और मुंशी खदान से फरार हो गये । खदान वेध है या अवैध यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

बताया जाता है कि सिकंदर पंडित पत्थर खदान में करीब 300 सौ फीट अंदर पोकलेन में चढ़ कर चट्टान काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक बड़ा चट्टान टूट कर सीधा पोकलेन मशीन में गिर पड़ा, जिसे सिकंदर पंडित की जहा मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *