झारखंड के आठ जिलों में 29 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रांची। झारखंड के आठ जिलों में 29 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा शामिल है।
वही, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के बोल्बा में 94.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान राजधानी रांची में 38.8 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गईं है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल
पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड पर बना दबाव पिछले 25 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
वहीं इसके अगले 36 घंटों के दौरान झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 29.3,डालटेनगंज में 30.2, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।