HindiJharkhand NewsNews

Jharkhand : रांची के सफल उद्यमी अरुण सिन्हा को दुबई में मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड

रांची, 21 मार्च । दुबई में रांची के अरुण कुमार सिन्हा को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास के यहां एक भव्य कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में 11 देशों के प्रतिनिधियों के अलावे बिहार के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं दूसरी झारखंड से प्रसिद्ध युवा व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान अरुण को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार सिन्हा मंगलवार को झारखंड के एक सफल व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अपने सिक्योरिटी एजेंसी व्यवसाय की शुरुआत गिरिडीह से की थी। आज देश के कई राज्यों में इनका कार्यालय और बिजनेस संचालित है। इनका नाम झारखंड के सफल उद्यमियों के रूप में जाना जाता है। सिन्हा जागरूकता की कमी के कारण उत्पन्न बेरोजगारी को समाप्त करने के मिशन पर हैं। झारखंड में युवाओं को जॉब प्लेसमेंट या अपना स्वयं का उद्यम शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण और परामर्श में सहायता प्रदान कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *