HindiJharkhand NewsNews

गिरिडीह में अनिल यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह। पुलिस ने जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड का उद्भेदन कर महज कुछ घंटो में प्रमुख आरोपित बैजू रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह जब आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह टावर चौक के पास जाम लगा दिया तब मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी हो गयी है। इसकी पृष्टि एसपी ने की है। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया।

जानकारी के अनुसार एसपी दीपक कुमार शर्मा ने एसआईटी का गठन किया था। टीम ने भी तुरन्त छापेमारी शुरू कर दी और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने के बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गया है। साथ ही जिस वाहन से शव को पीरटांड इलाके में फेंका गया था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या हुई है। आरोपित के साथ अनिल का विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम पीरटाड थाना क्षेत्र में प्लास्टिक के बंद बोरे में शव मिला था, जिसकी शिनाख्त अनिल यादव के रूप में हुई थी। आरोपित बैजू रविदास सरिया में सरकारी सेवक के रूप में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *