HindiJharkhand NewsNewsPolitics

अटल जी झारखंड के दिलों में बसते हैं : बाबूलाल मरांडी

रांची, 16 अगस्त । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार काे विधानसभा परिसर स्थित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मरांडी ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हिमालय की तरह विराट है। उनके चिंतन में हिंद महासागर की गहराई भी थी। दूर दृष्टा,कवि हृदय ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल ने जीवन पर्यंत मां भारती की सेवा की। अजात शत्रु अटल जी विरोधियों के भी प्रिय रहे।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अपने राज्य निर्माता को दिलों में बसा कर रखती है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में धरती पर जन्म लेता है। एक राजनेता के रूप में चाहे नेता प्रतिपक्ष हों या विदेश मंत्री या फिर बतौर भारत के प्रधानमंत्री उन्होंने सदैव मां भारती का सम्मान बढ़ाया। स्वर्णिम चतुर्भुज,प्रधानमंत्री सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान,पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने देश को गौरवान्वित किया । आज समस्त झारखंड वासी अलग राज्य निर्माण केलिए अटल जी का सदैव ऋणी हैं।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *