HindiJharkhand NewsNewsPolitics

एटीएस की बड़ी कार्रवाई : हजारीबाग से एक संदिग्ध गिरफ्तार

हजारीबाग, 22 अगस्त । लोसिंघना थाना क्षेत्र के लोसिंघना चौक से गुरुवार काे एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है। झारखंड एटीएस की टीम संदिग्ध को लेकर कोर्ट में पेशी हुई। हजारीबाग एसीजेम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद एटीएस की टीम उसे अपने साथ रांची ले गई है, जहां से उसे दिल्ली ले जाया जाएगा।

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फैजान अहमद (45) अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार संदिग्ध का नाम फैजान अहमद है। मोहम्मद फैजान अहमद होलसेल का व्यापार हजारीबाग में करता है। अपना पहचान छुपा कर आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था। इसके माता-पिता मंडई में रहते हैं और यह खुद लोहसिंघना में रहता था। ये एक रांची के डॉक्टर इस्तियाक अहमद से यह संपर्क में थे। डॉक्टर इश्तियाक हजारीबाग आए थे और इनसे मुलाकात की थी। दोनों ने हजारीबाग के एक होटल में भोजन भी किया था। डॉक्टर इश्तियाक की गिरफ्तार पहले ही हो चुकी है। एटीएस की टीम ने दो लैपटॉप, एक किताब, मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स भी जब्त किए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *