HindiJharkhand NewsNewsPolitics

केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष

रांची, 16 अगस्त । झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है और राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शुक्रवार काे पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष अब केशव महतो कमलेश होंगे और रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता होंगे।

केशव महतो कमलेश सिलाई के पूर्व विधायक रहे हैं। मौजूदा झारखंड की राजनीति को समझते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कुर्मी वोटों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस का यह बड़ा कदम है, क्योंकि इससे पहले जयराम महतो और आजसू पार्टी कुर्मी वोटों के लिए गोलबंद है।

हालांकि अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस चुनावी समर में उतर चुकी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही कांग्रेस ने बदलाव शुरू कर दिया है, ताकि जोरदार तरीके से चुनाव लड़ा जा सके और जीत सुनिश्चित की जा सके। कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को झारखंड की जवाबदेही दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *