HindiJharkhand NewsNews

रांची में भाजपा की युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची। रांची के मोराबादी मैदान में शुक्रवार को भाजपा की युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आईजी अखिलेश झा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद है। पुलिस ने रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की जांच की जा रही है।

रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने रैली स्थल पर कई नाकेबंदी की हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। इनमें 15 डीएसपी 25 इंस्पेक्टर और 2000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। इस बीच कई सड़कों को बैरिकेडिंग करते हुए ब्लाक कर दिया गया है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रोड ब्लाक होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई है। मोरहाबादी जाने वाले रास्ते ब्लाक किए जाने से लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है।

आक्रोश रैली को लेकर विभिन्न जिलों से भाजपा के कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं लेकिन बड़े वाहनों की शहर में इंट्री बंद कर दी गई है। इससे उन्हें सभास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी काफी भीड़ हो गई है। भाजपा नेता पैदल ही सड़कों पर जाते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि, मोरहाबादी में भाजपा नेताओं को रोकने के लिए कंटीले तारों से घेराबंदी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *