HindiJharkhand NewsNewsPolitics

झारखंड भाजपा की देन, राज्य का विकास भी पार्टी ही करेगी‌ : बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 मई : झारखंड में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में 11 मई को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की मौजूदगी में शिवलाल महतो भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। श्री साहू ने सभी को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों में गरीबों के लिए काम किया है। किसानों के लिए काम किया है। मां-बहनों के लिए काम किया है। गांव के लिए काम किया। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया। गरीबों को 4 करोड़ घर देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर बेघर गरीबों को घर दिया जाएगा। गरीबों को घर ही नहीं गैस कनेक्शन-चूल्हा भी देने का काम किया है। गरीब भूखे नहीं सोए, इसकी चिंता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। हर महीने गरीबों को मुक्त अनाज दिया जा रहा है।
श्री मरांडी ने कहा कि कोई गरीब अगर बीमार हो जाए तो अपना इलाज अच्छे अस्पताल में करा सके, इसके लिए प्रधानमंत्री ने उनका 5 लाख रुपए बीमा किया। इससे वे अपना इलाज अच्छे अस्पतालों में करा सकेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग विकास और झारखंड के विरोधी हैं। झारखंडियों के विरोधी हैं। झारखंड अलग राज्य का आंदोलन वर्षों से चल रहा था। देश की आजादी के समय से चल रहा था। जो लोग अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, उन लोगों को कांग्रेस ने खरीद लिया, पर झारखंड अलग राज्य नहीं दिया। झारखंडियों की भावना और सम्मान का ख्याल नहीं रखा‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *