HindiJharkhand NewsNewsPolitics

राज्य सरकार प्रदर्शन में शामिल होने का सबूत दे या फिर माफी मांगे : संजय सेठ

रांची, 25 अगस्त । रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार काे कहा कि उन पर कराया गया एफआईआर निराधार है। सरकार को उनके प्रदर्शन में शामिल होने का सबूत देना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए।

सेठ ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ता धर्म और संविधान के धर्म का पालन किया है। कार्यकर्ता होने के नाते वे पार्टी की सभा में गए, जहां भाषण दिया गया वहां धारा 144 लागू नहीं थी। सभा में शामिल होने के बाद वे वहां से निकल गए। संवैधानिक धर्म के तहत उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। वहां इतने कैमरे लगे थे। प्रदर्शन में शामिल होने की उनकी एक भी तस्वीर सरकार दिखा दे। वे इस एफआईआर को चुनौती देंगे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 51 नामजद और 12,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला रांची में भाजपा युवा मोर्चा की रैली में हुई हिंसा से जुड़ा है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के बयान पर रांची के लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *