HindiJharkhand NewsNewsPolitics

जयराम महतो को भगायें जाने को लेकर 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

बोकारो , 02 मई । झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो बोकारो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को रांची पुलिस वारंट लेकर बोकारो पहुंची थी। फिलहाल पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। हालांकि अब तक जयराम महतो कोई सुराग नहीं मिला है।

वहीं जयराम महतो को भगायें जाने को लेकर सिटी थाना में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने रिजवान अंसारी सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया। गुरुवार को बोकारो व्यवहार न्यायालय में रिजवान समेत फरजान खान और संजय महतो को पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जयराम महतो ने बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, समर्थकों के उग्र विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जनसभा को संबोधित करने के बाद पुलिस जयराम महतो की गिरफ्तार करने वाली थी। लेकिन सभा के बाद जयराम महतो भीड़ का फायदा उठाकर सभा स्थल से भाग निकला।

जयराम के समर्थन में उमड़ी भीड़ के आगे बेबस पुलिस मुकदर्शक बनी रही। इस घटना को लेकर बोकारो सिटी थाना में बुधवार को ही जयराम महतो को पुलिस कस्टडी से भगाने को लेकर कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया गया।पुलिस देर रात तक जयराम महतो के संभाविज ठिकाने पर छापेमारी की। इस छापेमारी में जेबीकेएसएस के धनबाद लोकसभा से प्रत्याशी रिजवान अंसारी, फरजान खान और संजय महतो को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी को पुलिस ने तोपचांची स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। जबकि अभी तक जयराम महतो पुलिस की पहुंच से दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *