HindiNationalNewsPolitics

मजबूती नहीं, कांग्रेस की मजबूरी के प्रतीक हैं राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी मजबूती नहीं, कांग्रेस की मजबूरी के प्रतीक हैं। अपने परिवारजनों को सत्ता में बिठाने के लिए राजनीति करने वाले लोग देश के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि अखिलेश यादव खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और सोनिया अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। अपने परिवारजनों को सत्ता में बिठाने के लिए राजनीति करने वाले लोग देश के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते।

सपा को आड़े हाथों लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के शासन में गांव अंधेरे में थे, जहां बिजली पहुंचाने का कार्य भाजपा शासन में पूर्ण हुआ है। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर हमले होते थे, पश्चिम उत्तर प्रदेश से पलायन होता था, दंगे होते थे लेकिन आज भाजपा सरकार में गुंडे पलायन कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खतरा देश के संविधान या लोकतंत्र को नहीं,सपा, बसपा और कांग्रेस के भविष्य को खतरा है। सच्चा सामाजिक न्याय ही हमारे सेक्युलरिजम की परिभाषा है। सबको न्याय दिलाने की बारी,

मोदी सरकार की जवाबदारी। भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी है। यूपीए की 10 वर्षों की सरकार ने उत्तर प्रदेश को मात्र 4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए वहीं भाजपा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश को 18 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। अखिलेश यादव की सरकार में सपा के गुंडे पुलिस को धमकाते थे। प्रशासन हताश-निराश हो गया था आज गुंडाराज बिल्कुल खत्म हो गया है अब अमन-चैन का शासन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *